Ticker

6/recent/ticker-posts

आदर्श सिन्धी पंचायत द्वारा सांस्कृतिक संध्या, पंचाग विमोचन के साथ भव्य आतिशबाजी


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
चेटीचंड के अवसर पर पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति द्वारा आयोजित पखवाड़े के समापन अवसर पर आदर्श सिन्धी पंचायत की ओर से प्रेम प्रकाश आश्रम में विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रम में मातृशक्ति ने झूलेलाल के गीत व भजनों पर प्रस्तुति देकर सभी को आनंदित किया। पंचायत की ओर से धार्मिक आयोजन के लिये मशहूर कलाकार घनश्याम भगत, लता ठारवाणी के साथ स्थानीय सेवाधारियों ने गीतो पर प्रस्तुति दी। जिसमें गणपति वंदाना भव्य भाषाणी व रिया ईसराणी, झूलेलाल स्तुति मनीषा वर्याणी, उहे हथ मथे कयो .......दृष्टि हिंगोराणी, झूलेलालण महिमा.... साक्षी रामरख्याणी, मुहिजी बे्डी अथव विच सीर ते....... विदिशा भाटिया, हम साथ साथ हैं....... व सतगुरू सहाय ग्रुप की वरिष्ठ सेवाधारियो की ओर से सामूहिक छेज पर नृत्य  किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत के संरक्षक दादा नारायणदास, अध्यक्ष गुरबक्ष मीराणी, कार्यवाहक अध्यक्ष जगदीश अभिचंदाणी, झूलेलाल मन्दिर अध्यक्ष प्रकाश जेठरा, पखवाडा महासचिव महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, हरी चंदनाणी, जी.डी. वृंदाणी, राधाकिशन आहूजा व प्रकाश मूलचंदाणी ने झूलेलाल की पूजन व पंच महाज्योति प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया।

सचिव महेश ईश्राणी ने बताया कि उत्कृष्ट सेवा करने वालों को जयंती समारोह समिति की ओर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें मास्टर चंद्र सम्मान लाल भाई नाथाणी, महिला लाडी बाई सम्मान ज्योति चांदवाणी, लता गागनाणी, हेमू कालानी सम्मान दीपक चदंनानी, संत कंवरराम सम्मान वर्धक गागनाणी, भगंवती नावाणी सम्मान भव्या बासानी का सम्मानीय किया गया।

महासचिव लाल नाथाणी ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक सम्मान में नारायणदास जी, भोजराज गुलाबचंदाणी, लेखराज चंदाणी, भीष्म गागनाणी, सीता देवी टहिल्याणी, रत्ना भंभाणी को पंचायत के कार्यों में सहयोग व समर्पण के लिये शॉल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

पंचायत की ओर से पखवाडा महोत्सव में सहयोग करने वाली संस्थाओं के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। जिसमें दिशा किशनानी, महेश मूलचंदाणी, राजीव शर्मा, हरीराम कोडवाणी, मोहन चेलाणी, चन्द्र बालाणी, नरेन शाहणी भगत, जयप्रकाश मंघाणी, रमेश एच. लालवाणी, हरीश गिदवाणी, ईसर भंभाणी, विधायक वासुदेव देवनाणी, पार्षद रमेश चेलाणी व रश्मि हिंगोराणी सहित अलग अलग पदाधिकारी सम्मिलित थे।

पंचायत की ओर से सिन्धी तीज, त्योहार, तिथी सहित अलग अलग जानकारी का प्रकाशित पंचाग का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया। जिसे वितरित किया एवं घर घर पहुंचाया जायेगा।

पंचायत की मातृशक्ति सुमन भंभाणी, ज्योति चांदवाणी, वंदना अबिचंदाणी, देवकी नाथाणी, हर्षा बासाणी, लता गागनाणी, विनीता, रिया ईसराणी, कोमल चंादनाणी, निर्मला ईसराणी, वर्षा टहिल्याणी, सोना साजनाणी, लतिका, वंदना साधनाणी, कौशल्या तिलोकाणी, प्राची वाधवाणी, कमला टहिल्याणी, हिंमाशी भाटिया, भावना आसवाणी व पंचायत पदाधिरियों दीपक चान्दनाणी, महेश चोटनाणी, तीर्थ मुलजाणी, ललित भाटिया, घनश्याम टहिल्याणी, विक्रम वाधवाणी, दयाल लखियाणी, हेमन्त दास पोपठाणी, महेश साजवाणी, नरेश, चेतन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ व्यवस्था कार्य में सहयोग दिया।

समारोह में शहर की प्रमुख सामाजिक संस्थाओं के शंकर बदलाणी, रमेश टिलवाणी, पुष्पा साधवाणी, हरीश खेमाणी, चन्दर नावाणी, जयकिशन लख्यिाणी, कमल लालवाणी, मनोहर मोटवाणी, कुसुम अचरिया, दिलीप भूराणी, हरकिशन टेकचंदाणी, महेन्द्र भोजवानी सहित पदाधिकारी उपस्थित थे। स्वागत भाषण गिरिश बाशानी व आभार ईश्वर टेहलियाणी ने प्रकट किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ