Ticker

6/recent/ticker-posts

झूलेलाल धाम अजमेर : चेटीचंड मेले का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
सिंधी समाज के आराध्यदेव श्री झूलेलाल साहब के अवतरण दिवस चेटीचण्ड के अवसर पर पूज्य लाल साहिब मन्दिर सेवा ट्रस्ट देहली गेट अजमेर के तत्वाधान में मनाए जाने वाले तीन दिवसीय चेटीचंड मेले का शुभारंभ शुक्रवार को देहली गेट स्थित झूलेलाल धाम में ध्वजारोहण के साथ हुआ। 


यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के महासचिव जयकिशन पारवानी ने बताया कि झूलेलाल धाम में शाम 5:30 बजे गाजे बाजे व शहनाई के साथ गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण के साथ आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। 

इस अवसर पर ट्रस्टी हीरानंद कलवानी, ताराचंद लालवानी, मनोज पमनानी, मनीष पारवानी, ईश्वर पारवाणी, पुनीत लौंगानी, विजय कुमार हंसराजानी, मनोहर मोटवानी, जयकिशन लख़्यानी, हरिकिशन तिलोकानी, अशोक तीर्थानी, नीतेश भाटिया, दीपक निहलानी, गोविंदराम जैनानी, पदम भगतानी, खेमचंद नारवानी, पूज्य परब्रह्म देव मंदिर के गद्दीनशीन हरीश पुरी गोस्वामी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।                                                                   

ट्रस्ट व मेला कमेटी के संरक्षक दौलतराम पमनानी के अनुसार 2 अप्रैल शनिवार को  झूलेलाल धाम में सुबह मुण्डन संस्कार, यज्ञोपवीत(जनेऊ) संस्कार पलांद छुड़ाने आदि परंपरागत सामाजिक कार्यक्रम के पश्चात 11 बजे पूज्य झूलेलाल साहब का बहराणा साहिब की स्थापना व श्रृंगार के बाद प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगानी के सानिध्य में झूलेलाल मंडली द्वारा भजन कीर्तन गाकर दोपहर 1 बजे आरती के पश्चात छेज के साथ संत महात्माओं के आशीर्वाद व गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में पूज्य लाल साहब की मूर्तियों का नगर भ्रमण जुलूस के रूप में होगा। 

ट्रस्ट के अध्यक्ष हेमनदास छबलानी के अनुसार जलूस में समाज में जागृति लाने वाली धार्मिक सामाजिक वह शिक्षाप्रद झांकियां लगभग 50 ट्रकों में सजा कर रंगबिरंगी पोशाक पहने  समाज के लोगों के समूह बैण्ड बाजे व ढोल ताशे शहनाई की धुन पर डांडिया नृत्य करते हुए चलेंगे। 

जलूस मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष दयाल प्रियानी के अनुसार शोभायात्रा का पूरे मार्ग में समाज की  धार्मिक, सामाजिक, व्यवसायिक संस्थाओं के साथ ही निजी तौर पर तोरण द्वार लगाकर व बाजारों को सजा कर भव्य स्वागत होगा। 

शोभायात्रा दिल्ली गेट स्थित झूलेलाल धाम से प्रारंभ होकर गंज, फव्वारा सर्किल, आगरा गेट, नया बाजार, चूड़ी बाजार, जीपीओ, गांधी बाजार,  मदार गेट, पान दरीबा, शिवाजी पार्क, पड़ाव, संत कंवर राम धर्मशाला, कैसरगंज, रावण की बगीची, तिलकनगर, आशा गंज, राजेंद्र स्कूल, मायाणी अस्पताल, सिंधु वाड़ी, गुरु नानक कॉलोनी, मलूसर रोड, नानक का बेड़ा, हालाणी दरबार, हेमू कालानी चौक, प्लाजा सिनेमा, गिदवानी मार्केट, जैन नमकीन के सामने से कवंडसपुरा होते हुए मदार गेट, नाला बाजार, दरगाह बाजार,धान मंडी दिल्ली गेट से होकर गंज स्थित गुरुद्वारा साहिब पर समाप्त होगी।                                          ट्रस्टी हीरानंद कलवानी व ताराचंद लालवानी के अनुसार रविवार 3 अप्रेल को झूलेलाल धाम परिसर में दोपहर 1 बजे आम भण्डारे की प्रसादी रात्रि 9:00 बजे जयपुर के माधव म्यूज़िकल ग्रुप के महंत स्वामी मोहनदास व गोकुलसाईं द्वारा भजन कीर्तन पंजड़े कलाम पेश कर पल्लव (अरदास) के बाद छेज लगाकर व डोडो चटणी आदि प्रसाद वितरण कर तीन दिवसीय मेले का समापन होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ