Ticker

6/recent/ticker-posts

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा भी किया गया महिला दिवस का आयोजन


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
नेहरू युवा केंद्र द्वारा रामनगर के बालिका विद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया।


नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी जयेश मीणा ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन 8 मार्च को राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय रामनगर में किया गया। इसमें विद्यालय स्टाफ एवं स्काउट गाइड बालिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण एवं करियर गाइडेंस था। कार्यक्रम में महिलाओं का सम्मान किया गया।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम कि मुख्य अतिथि राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रामनगर की प्रधानाचार्य डॉ वीणा शाह एवं विशिष्ट अतिथि भारत स्काउट गाइड के सचिव राजेंद्र सारस्वत थे। मुख्य वक्ताओं में रेनू राजावत, चित्र शर्मा एवं आरती चतुर्वेदी (एनजीओ) ने महिला दिवस पर विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि डॉ. वीणा शाह  ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। इस अवसर पर महिला सम्मान में मोमेंटो टी-शर्ट एवं मास्क देकर सम्मानित किया। लेखाकार शंकर सिंह रावत लेखाकार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक शुभम महेश्वरी एवं निकिता सिंधी का सराहनीय योगदान रहा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ