Ticker

6/recent/ticker-posts

फूलों की होली खेली, श्याम रंग में रमी शाम


जार का फाग महोत्सव : भजन-गीतों पर जमकर थिरके शहरवासी


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
श्याम प्रेमियों के लिए बुधवार की शाम खास रही। आनासागर झील किनारे भजनों-गीतों की फुहार और फूलों की बरखा हुई। हर कोई फाग की मस्ती में सराबोर होकर अपने प्रभु के साथ एकाकार नजर आया। मौका था जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के फाग महोत्सव का।

फाल्गुनी हवाओं में जैसे ही श्रीजी महाराज के कृपापात्र शिष्य भजन गायक अशोक तोषनीवाल ने श्याम भजनों और फाग गीतों की तान छेड़ी, कि जेटी पर मानो वृंदावन उतर आया।

काव्य रस भी बरसा


महोत्सव में संस्कार भारती के कवि राजेश भटनागर, गोविंद भारद्वाज, प्रदीप गुप्ता, तस्दीक अहमद, मधु खंडेलवाल, सुमन शर्मा, भावना शर्मा ने काव्य रस बरसाया। 

अशोक शर्मा एंड पार्टी ने फाग नृत्य प्रस्तुतियों से सभी को अपने साथ थिरकाया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फूलों की होली रहा। सभी श्रद्धालुओं ने जमकर फूलों से होली खेली।

इनका रहा सहयोग

सिटीजन कौंसिल, नगर निगम, अजमेर डेयरी, भारत विकास परिषद, संस्कार भारती, श्री बालाजी फ्यूल्स, स्वस्तिक मोटर्स, होटल गोल्डन हेरिटन्स पुष्कर, महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय जागृति मंच, श्री राम नाम धन संग्रह बैंक समेत कई संस्थाओं के सहयोग से यह आयोजन हुआ। 


मुम्बई के म्यूज़िक ग्रुप ने भरी मस्ती


प्रेयम दी बैंड मुम्बई के म्यूजिक ग्रुप की ओर से मधुर फ्यूजन संगीत की प्रस्तुति दी गई। मुख्य सिंगर त्रयं, गिटार पर हिमांशु नविमन जैन और किजिन पर हिमालय तंवर से सहयोग किया। 

इन्हें किया सम्मानित


महोत्सव में कोविड काल में पीड़ित मानवता की सहायतार्थ निःस्वार्थ सेवा देने वाली सामाजिक संस्थाओं सेवा भारती, भारत विकास परिषद अजयमेरु, भगत सिंह नौजवान सभा, महावीर इंटरनेशनल, जैन महिला महासमिति, लॉयन्स क्लब, भारतीय जैन संगठना, जवाहर फाउंडेशन आदि का सम्मान भी किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ