Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय लोक अदालत 2022 : मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण में 2.47 करोड़ के अवार्ड जारी


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत 2022 के दौरान मोटर वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण में 2 करोड़ 47 लाख 54 हजार 700 की राशि के अवार्ड जारी किए गए।

मोटर वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण के न्यायधीश नीरज भारद्वाज ने बताया कि प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत 2022 में निपटारे के लिए 200 से अधिक प्रकरणों का चिन्हीकरण किया गया था। इन प्रकरणों पर बेंच द्वारा सुनवाई की गई। सुनवाई के उपरांत 43 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। पीड़ित पक्षों को 2 करोड़ 47 लाख 54 हजार 700 की राशि के अवार्ड जारी किए गए। मीना देवी पत्नी स्वर्गीय चेतन मेहरा को क्षतिपूर्ति राशि 41 लाख का आदेश पारित हुआ। प्रकरणों के निस्तारण में अधिकरण के रीडर महेन्द्र प्रजापत का कार्य सराहनीय रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ