Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल बुधवार 30 मार्च 2022

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेगा।  आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए काम करने का मन बनेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रमोशन  मिलेगा। शुभ समय।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

दु:खद समाचार मिलेगा। दौड़धूप रहेगी। एकाएक स्वास्थ्य खराब होगा। काम में मन नही लगेगा। नोकरी में कार्यभार रहेगा। वाणी नियंत्रण रखें। विवाद से स्वाभिमान को चोट पहुचेंगी। नेष्ट समय।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती 

कुसंगति से बचें। खर्च अधिक होगा। कर्ज लेना पड़ेगा। बनते काम बिगड़ेंगे। कार्यकुशलता कम होगी। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। किसी के काम की जवाबदारी न लें। 

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय 

व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। नौकरी में अधिकार बड़ेगे। किसी समस्या का अंत होगा। प्रसन्नता रहेगी। 

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। भाग्य का साथ रहेगा। समय अनुकूल रहेगा। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा 

कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नोकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सुख के साधन जुटेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। आय बनी रहेगी। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज 

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। चोट व दुर्घटना से हानि होगी। जोखिम के कार्य टालें। वाणी नियंत्रण रखें। क्रोध न करें। धैर्य रखें। विवाद से क्लेश होगा। पार्टनरों से कहासुनी होगी। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। 

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम 

भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट शुभ रहेगा। नोकरी में अधिकार मिलेगे। सुख के साधन जुटेंगे। समय उत्तम रहेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज 

यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ