Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल सोमवार 7 मार्च 2022

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। काम मे उत्साह रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेगा। भेंट-उपहार की प्राप्ति संभव है। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। 

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नौकरी में चैन महसूस होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय से संतुष्टि रहेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। पारिवारिक प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। स्थाई संपति के कार्य लाभ देंगे। आय में वृद्धि रहेगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। देव-दर्शन होंगे।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

भूले-बिसरे साथीयों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। 

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। चोट-दुर्घटना से बचें। जोखिम के कार्य टालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। आय में कमी रहेगी। परिवार में अशांति का वातावरण रहेगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। खर्च अधिक होगा। वाणी नियंत्रण रखें। बेवजह लोगों से मनमुटाव होगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा 

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। नोकरी में सुविधाएं बड़ेगी। समय अनुकूल रहेगा। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा 

कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होगा। दुःखद सूचना मिलेगी। भागदौड़ अधिक होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर ध्यान देने की आवश्यकता है। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी जानकार व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। धन प्राप्ति के योग अच्छे है। किसी  राजनयिक का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रसन्नता बनी रहेगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नए लोगों से संपर्क होगा। परिवार के लोग अच्छा व्यवहार करेंगे। 

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कार्यसिद्धि होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

यात्रा शुभ रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में सुकून रहेगा। शुभ समय। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ