Ticker

6/recent/ticker-posts

असीं मोहब्बत वारा माणूह चेटीचंड महोत्सव के नवें दिन जवाहर रंगमंच पर शानदार रंगारंगी सिन्धी प्रोग्राम


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
झूलेलाल जयंती समारोह समिति की ओर से चेटीचंड महोत्सव के नवें दिन सिन्धु ज्योति सेवा समिति द्वारा जवाहर रंगमंच पर दिल्ली, अजमेर के कलाकारों द्वारा गीत संगीत व नृत्य का शानदार रंगारंगी सिन्धी प्रोग्राम प्रस्तुत किया गया।

समिति के अध्यक्ष व अंर्तराष्ट्रीय मशहूर कलाकार मंघाराम भिरयाणी द्वारा सिन्धी कलाम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया जिसमें तुहिंजी शहर में आयम किस्मत सां........ असीं मोहब्बत वारा माणूह...... सिन्धी माणूह सुहिणा....... चेटीचण्ड जो द्यिारो आहे....... कलाकार राम खूबचंदाणी द्वारा सिन्धियत जा मेला लग्ंदा ही रहंदा....... ठार माता ठार..... व जमना देवी, पूनम, गीतांजलि, निखिल ठारवाणी, निर्मला, नैना जेसवाणी द्वारा अपनी प्रस्तुतियों पर सभी को हॉल में झूमाया।


उपाध्यक्ष प्रकाश छबलानी ने बताया कि वैशाली डांस ग्रुप दिल्ली द्वारा सिन्धी भाषा में गणेश वंदना मोर थो टिले...... कृष्ण रास लीला, देश भक्ति कार्यक्रम के साथ सिन्धी डांडिया छेज् की प्रस्तुतियां भावना रामचंदाणी, रूपाली चावला, गीतांजलि राज, आशुराज एण्ड पार्टी द्वारा दी गई। सर्वानंद स्कूल द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई।

महासचिव जयकिशन वतवाणी ने बताया कि कार्यक्रम के शुभांरभ ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम के महंत स्वरूपदास मुख्य अतिथि

विधायक वासुदेव देवनानी, महापौर ब्रजलता हाडा, कांगेस अध्यक्ष विजय जैन, पूर्व आरएस अधिकारी सुरेश सिंधी समाजसेवी प्रकाश भेरवाणी, पार्षद रश्मि हिंगोराणी, हेमलता खत्री, रमेश चौनानी, विजय शाहणी, नारायणदास थदाणी दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण किया गया।

समारोह समिति के अध्यक्ष कवंलप्रकाश किशनानी, महासचिव महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, संरक्षक गिरधर तेजवाणी, प्रकाश जेठरा, जी.डी.वृंदाणी, दिशा किशनानी व पदाधिकारियों द्वारा मंघाराम भिरयाणी का नागरिक अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन शांता भिरायणी ने किया। स्वागत भाषण महेश हिंगोराणी व आभार राजू जोधाणी ने प्रकट किया। समारोह में समिति के किशोर मंगलाणी, विजय नानकाणी, तेजभान आसवाणी, कमल लालवाणी, शंकर प्रीतवाणी, किशोर तिलोकचंदाणी, विशनदास वासवाणी, दिलीप भिनयाणी, बाबू भाई, मनीष दीपक मीरपुरी, लक्षमी आनंद, श्वेता शर्मा, जिया छबलाणी, मीना भाटिया सहित अलग अलग सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ