Ticker

6/recent/ticker-posts

शहीद हेमू कालाणी जन्म शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम देशभर में आयोजित किये जायेगें - तीर्थाणी


जोधपुर (AJMER MUSKAN)।
शहीद हेमू कालाणी जन्म शताब्दी वर्ष 23 मार्च 2022 से 23 मार्च 2023 तक देशभर की सभी ईकाईयों की ओर से पूज्य सिन्धी पंचायत, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के सहयोग से अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। ऐसे विचार भारतीय सिन्धु सभा,जोधपुर की होटल कृष्णा, पावटा में कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक में राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने प्रकट करते हुये कहे। तीर्थाणी ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के तहत भारत सरकार से मांग की गई है कि शिक्षा मंत्रालय, कला एवं संस्कृति मंत्रालय की ओर से शहीद हेमू कालाणी जन्म शताब्दी के कार्यक्रमों को जोडा जाये एवं दूरदर्शन व आकाशवाणी पर भी ऐसे कार्यक्रम अवश्य दिखायें जायें। राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद सहित राज्यों की अकादियों को भी ऐसे देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किये जायेें। श्री तीर्थाणी ने कार्यक्रम में युवा, मातृशक्ति व विद्यार्थियों की भागीदारी के लिये सभी जिलों व नगरों में ईकाईयों का गठन कर सक्रियता पर भी चर्चा की।

26वीं सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा 23 से 26 जून को लेह लद्धाख में

आजादी के अमृत महोत्सव का होगा सिन्धु उत्सव

मार्गदर्शक तीर्थ डोडवाणी ने बताया कि 26वीं सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा 2022 लेह लद्धाख में  23 से 26 जून को आयोजित की जायेगी जिसमें आजादी के 75वी वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव का सिन्धु उत्सव के तहत देशभक्ति आधारित कार्यक्रम भी किये जायेगें सिन्धु घाट तीर्थस्थल बनकर तैयार हुआ है। तीर्थयात्रियों का 15 फरवरी से ऑनलाईन पंजीयन प्रारम्भ होगा। तीर्थयात्रा अलग अलग पांच मार्गों से चलेगी। वायु मार्ग दिल्ली-लेह-दिल्ली से होगी। चार सडक मार्ग की यात्राएंे होगी जो चंडीगढ-मनाली-लेह-जम्मू व जम्मू-लेह-मनाली -चंडीगढ़ से होगी।

राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद के कोर्स - डॉ. गेहाणी

प्रदेश भाषा एवं साहित्य मंत्री डॉ. प्रदीप गेहाणी ने बताया कि प्रदेश भर में चल रहे राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद के सर्टीफिकेट कोर्स की परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी को सभी केन्द्रों पर आयोजित किये जायेगें। सभा की ओर से प्रदेश में विद्यार्थियों व युवाओं के लिये भाषा व संस्कृति से जुडाव हेतु सिन्धी बाल संस्कारों का भी आयोजन किया जा रहा है। 

संत दर्शन कार्यक्रम 13 को

अध्यक्ष लखमीचन्द किशनाणी ने बताया कि महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन, हरीशेवा सनातन आश्रम, भीलवाडा, महंत स्वरूपदास उदासीन, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, अजमेर व महंत हनुमानराम उदासीन, श्री शांतानन्द उदासीन आश्रम, तीर्थराज पुष्कर से सूर्यनगरी जोधपुर की पवित्र नगरी में पधार रहे हैं। संतजनों के दर्शन व आर्शीवाद का कार्यक्रम रविवार 13 फरवरी को सांय 4 बजे से होटल कृष्णा में आयोजित किया जा रहा है जिसमें धार्मिक, सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहेगें।

बैठक में महानगर मंत्री दिलीप मूलचंदाणी ने जोधपुर महानगर की संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक में महानगर व ईकाई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ