Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल बुधवार 23 फरवरी 2022

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा
 

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। आय बनी रहेंगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

किसी के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें।  व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेंगा। आय में कमी रहेंगी। काम में मन नही लगेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। जोखिम के कार्य टालें। समय नेष्ट है।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना 

रुके कार्य पूर्ण होंगे। नए अनुबंध होंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। आय बनी रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता मिलेगी। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। 

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती  

व्यापार-व्यवसाय लाभदायक  रहेंगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि  होंगी। शुभ समय।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेंगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। आय बनी रहेगी। नौकरी में चेन रहेंगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। देव-दर्शन का लाभ मिलेगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

वाहन के प्रयोग से हानि की आशंका है। दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से चिंता होगी। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। जोखिम के कार्य बिलकुल न करें।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कार्यसिद्धि होगी। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बनेगी। कारोबार से लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट अनुकूल रहेगा। वैवाहिक प्रताव मिलेगा। सुख के साधनों की प्राप्ति होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

रोजगार में वृद्धि होगी। भगयौउन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए सुनहरा मौका साबित होगा। मित्रों की सहायता करने का अवसर मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बड़ेगी। मान-सम्मान मिलेगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेंगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पारिवारिक मांगलिक कार्य होगा। नौकरी में अधिकार बड़ेगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। समय उत्तम रहेगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम 

किसी के उकसाने में न आएं। विवाद को बड़ावा न दें। शोक संदेश मिलेगा। भागदौड़ से स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम मे मन नही लगेगा। नोकरी में कार्यभार रहेगा। थकान व कमजोरी रहेगी। समय नेष्ट है।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम 

बिगड़े काम बनेंगे। कार्यसिद्धि होगी। मेहनत सफल रहेगी। जोखिम उठाने का साहस करेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

विवेक का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। रुके  कार्यो में गति आएगी। पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी। अच्छी खबर मिलेगी। मित्रों के सहयोग से किसी समस्या का हल निकलेगा। समय अनुकूल रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ