Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल बुधवार 16 फरवरी 2022

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आर्थिक नीति में परिवर्तन होगा। बिगड़े काम बनेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। नोकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। प्रतिष्ठा बड़ेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

सत्संग का लाभ मिलेगा। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिलेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। शुभ समय।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ेगा। चिंता तथा तनाव रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। चोट व दुर्घटना की आशंका बन रही है। लापरवाही न करें जोखिम के कार्य टालें। समय नेष्ट रहेगा।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती 

कुंवारों को वैवाहिक प्रस्ताव मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। निवेश लाभप्रद रहेगा। नोकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। राजकीय सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। 

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

मनपसंद रोजगार मिलेगा। उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि के योग है। शेयर मार्केट शुभ  रहेंगा। स्थाई संपति के सौदे लाभ देंगे। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। नौकरी में चैन रहेगा। समय उत्तम रहेगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

यात्रा लाभदायक रहेगी। मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा।  किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

बुरी खबर मिलेंगी। दौड़धूप की अधिकता का स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। थकान व कमजोरी रहेंगी। वाणी में कड़े शब्दों के इस्तेमाल से बचें। विवाद को टालें। फालतू बातों पर ध्यान न दें। दूसरों की बातों में नहीं आएं। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। धन प्राप्ति के योग अच्छे है। आय बनी रहेगी। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

बिछड़े मित्र मिलेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभकारी रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम 

व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। उत्तम समय।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय में कमी रहेगी। नोकरी में कार्यभार रहेगा। थकान व कमजोरी महसूस होगी। सहकर्मी सहयोग नही करेंगे। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

रुका हुआ धन मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगा। कारोबार में उत्साह से काम करेंगे। निवेश लाभप्रद रहेगा। नोकरी में प्रभाव क्षेत्र बड़ेगा। यात्रा शुभ रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। समय अनुकूल रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ