Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल मंगलवार 15 फरवरी 2022

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा। नए कार्य मे लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट अच्छा रहेगा। नोकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। 

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। निवेश अनुकूल रहेगा। आय बनी रहेगी। धन प्राप्ति अच्छी होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। 

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च अधिक होगा। बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद को बड़ावा न दें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। अपेक्षाकृत कार्य समय पर होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेंगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। स्थायी संपत्ति से लाभ होगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ फल देगा। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना 

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक की योजना बनेगी। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। आय बनी रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

बुरी खबर मिलेगी। दौड़धूप अधिक होगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। चिता तथा तनाव रहेगा। किसी से कहासुनी होगी। किसी के उकसाने में न आएं। विवाद को टालें। फालतू बातों पर ध्यान न दें। समय नेष्ट रहेगा। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

कार्यसिद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग करने का मौका मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मान-सम्मान मिलेगा। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभकारी रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय बनी रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अच्छी रहेगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी सौदे लाभदायक रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति अच्छी होगी। आय में वृद्धि होगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होंगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। खर्च अधिक होगा। कर्ज लेना पड़ेगा। बजट बिगड़ेगा। काम मे मन नही लगेगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। आय में कमी रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।  

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

यात्रा शुभ रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय उत्तम रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ