Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल रविवार 13 फरवरी 2022

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

सत्संग का लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थदर्शन प्राप्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। 

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

बनते कामों में बाधा होगी। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम मे मन नही लगेगा। कार्य करते समय लापरवाही न करे। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। समय नेष्ट रहेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना 

किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेंगा। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि रहेगी। संतान पक्ष से खुशियां मिलेगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी।  

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती 

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। भूमि-भवन संबंधी सौदे लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। काम करने का मन बनेगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय 

यात्रा मनोरंजक रहेगी। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे। मित्रों के साथ आनंदायक समय व्यतीत होगा। रचनात्मक कार्य सफल होंगे। शुभ समय।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना 

मेहनत अधिक होगी। आय में कमी रहेगी। नकारात्मकता बड़ेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। अनावश्यक परेशानी खड़ी होगी। दूसरों की बातों में न आएं। धैर्य रखें।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा 

रुके कार्यों में गति आएगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। दूसरों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक कार्यो में मन लगेगा। मान-सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेंगी। कोई नया काम करने की योजना बनेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग रहेगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज 

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। किसी समस्या का हल सहज मिलेगा। कारोबार में साझेदार पूर्ण सहयोग करेंगे। कोई नया उपक्रम प्रारंभ करने का मन बनेगा। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ेगा। चिंता तथा तनाव रहेगा। पुराना रोग उभरेंगा। सेहत को प्रा‍थमिकता दें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय नही है। जोखिम के कार्य टालें। जल्दबाजी न करें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

यात्रा की योजना बनेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी। बिगड़े काम बनेंगे। शुभ समय। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन के साथ समय व्यतीत होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ