Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर विकास प्राधिकरण : शहर में 4 स्थानों पर खेल मैदान का कार्य प्रगतिरत

विवेकानन्द मॉडल स्कूल के पास तथा चन्द्रवरदाई नगर में खेल मैदान तैयार


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
अजमेर विकास प्राधिकरण ने अजमेर शहर के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए विवेकानन्द मॉडल स्कूल के पास माकड़वाली रोड़ खेल मैदान तथा चन्द्रवरदाई नगर में सम्राट पृथ्वीराज चौहान खेल मैदान तैयार किए है। इसके अलावा शहर में 4 खेल मैदानों का कार्य प्रगतिरत है।

अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त अक्षय गोदारा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए नए स्टेडियम और खेल सुविधाएं विकसित करने की नीति लागू की है। इसी नीति के अनुसरण में प्राधिकरण शहर में विभिन्न स्थानों पर खेलों की सुविधाओं को विकसित कर रहा है। इन खेल मैदानों में बास्केटबॉल ग्राउण्ड, वालीबॉल ग्राउण्ड, रनिंग ट्रेक, व्यायाम के लिए खुला क्षेत्र एवं पेड़-पौधे, लाईट आदि कार्य कराए जा रहे है। इसके साथ ही अन्य खेलों के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल के पास माकडवाली रोड खेल मैदान तथा चन्द्ररवरदाई नगर में पृथ्वीराज चौहान खेल मैदान का कार्य पूर्ण हो गया है। हरिभाऊ विस्तार खेल मैदान, जवाहर स्कूल खेल मैदान, जेपी नगर खेल मैदान तथा गुलाबबाड़ी राजाकोठी स्कूल खेल मैदान का कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार माखुपूरा में अजमेर विकास प्राधिकरण की 1.5 हैक्टर भूमि पर लगभग 1.10 करोड़ की लागत से खेल मैदान विकसित किया जाएगा। इसकी निविदा जारी हो चुकी है। इस खेल मैदान में चार दिवारी, बास्केटबॉाल, बालीबॉल, कब्बडी, व्यायाम के लिए खुला क्षेत्र, पेड़-पौधे, लाईट व्यवस्था व अन्य सुविधाएं के कार्य कराए जाएंगे। ये कार्य 6 माह में पूर्ण होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ