Ticker

6/recent/ticker-posts

घर-घर सर्वे अभियान : अजमेर में 66 हजार से अधिक घरों का हुआ सर्वे, 1404 बीमार व्यक्तियों को किया चिन्हित


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
घर-घर सर्वे अभियान के अंतर्गत जिले में बुधवार को 66 हजार से अधिक घरों का सर्वे कर 1404 बीमार व्यक्तियों का चिन्हीकरण किया गया।

जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जिले में कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को सीमित करने के उद्देश्य से घर-घर सर्वे अभियान मंगलवार से शुरू किया गया है। अभियान के तहत दूसरे दिन 66586 घरों का सर्वे किया गया। सर्वे में 1243 घरों में बुखार, जुकाम एवं खांसी के 1404 मरीज पाए गए। अजमेर शहर में 18920 घरों का सर्वे हुआ। यहां 379 घरों में 470 मरीज पाए गए। उन्हें 469 मेडिकल किट दिए गए।

उन्होंने बताया कि जिले के उपखण्ड क्षेत्र ब्यावर में 510 घरों का सर्वे किया गया। यहां 79 घरों में 79 मरीज पाए गए। सभी को मेडिकल किट मौके पर ही दिया गया। भिनाय में 2849 घरों का सर्वे किया गया। यहां 47 घरों में 47 व्यक्ति बुखार, जुकाम एवं खांसी से पीडित पाए गए। समस्त को मेडिकल किट उपलब्ध करवाया गया। किशनगढ क्षेत्र में 3450 घरों का सर्वे हुआ। यहां 43 घरों में पाए गए 43 मरीजों को मेडिकल किट दिया गया। मसूदा में 5677 घरों के सर्वे के दौरान 54 घरों में 92 मरीज मिले। इन्हें 54 मेडिकल किट दिए गए। नसीराबाद उपखण्ड क्षेत्र में 3805 घरों का सर्वे किया गया। यहां 129 घरों के सर्वे में 129 मरीज पाए गए। सभी व्यक्तियों को मेडिकल किट देकर उपचार आरम्भ किया गया। पीसांगन में 2428 घरों का सर्वे हुआ। यहां 27 घरों के 27 मरीजों को मेडिकल किट प्रदान किया गया।

उन्होंने बताया कि केकड़ी उपखण्ड क्षेत्र में 6254 घरों का सर्वे किया गया। यहां 29 घरों में 39 मरीज पाए गए। इन्हें मेडिकल किट मौके पर ही दिया गया। पुष्कर उपखण्ड क्षेत्र में 2719 घरों के सर्वे में 80 घरों में 80 मरीज पाए गए। इनमें से 71 को मेडिकल किट दिया गया। रूपनगढ़ क्षेत्र में 1883 घरों के सर्वे में 19 घरों में 19 मरीजों को मेडिकल किट दिए गए। सरवाड़ उपखण्ड क्षेत्र में 3595 घरों का सर्वे किया गया। यहां 5 घरों में 27 मरीज पाए गए। इन्हें मेडिकल किट मौके पर ही दिया गया। टॉडगढ़ उपखण्ड क्षेत्र में 755 घरों का सर्वे किया गया। यहां 26 घरों में 26 मरीज पाए गए। अरांई उपखण्ड क्षेत्र में 766 घरों का सर्वे किया गया। यहां 32 घरों में 32 मरीज पाए गए। इन्हें मेडिकल किट मौके पर ही दिया गया। अजमेर ग्रामीण उपखण्ड क्षेत्र में 12975 घरों का सर्वे किया गया। यहां 294 घरों में 294 मरीज पाए गए। समस्त को मेडिकल किट मौके पर ही दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ