Ticker

6/recent/ticker-posts

अज्ञात अस्थियां गंगाजी में प्रवाहित, सिन्धी पुरोहित संत नामदेव सिंधु रत्न से सम्मानित


हरिद्वार/जोधपुर (AJMER MUSKAN)।
शहर के विभिन्न स्वर्ग आश्रमों में रखी अज्ञात अस्थियों का विसर्जन हरिद्वार में शुक्रवार 7 जनवरी को किया गया।

संत नामदेव ट्रस्ट सचिव महेश खेतानी, व भरत आवतानी ने बताया कि संत नामदेव ट्रस्ट व पूज्य सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत, सिंधु सेवा केन्द्र की ओर हरिद्वार में अस्थियां प्रवाहित की गई। यह भामाशाह पीताम्बर होतचंदानी, हेमंत, किशोर कलवानी के सहयोग से हुए इस पुनीत सेवा में स्वर्गीय राधिका हासानन्द होतचंदानी व स्वर्गीय भगवान कलवानी की स्मृति में की गई।

हर बार निशुल्क सेवाए देने पर सिन्धी पुरोहित पंडित इंजि. सतीश जगदीश सेवारमानी, पंडित दिवाकर शर्मा  महाराज को राम घाट पर संत शिरोमणि नामदेव सिंधु रत्न से सम्मानित किया गया।

पुरोहितों को संत शिरोमणि नामदेव की मूर्ति, शॉल,चांदी जड़ित पूजन सामग्री से नवाज़ा गया साथ ही अस्थियां प्रवाहित करने वाले सेवादारों राजू मंघानी, जय कृपलानी, जेठानन्द लालवानी, शुभम मंघानी को अस्थियां प्रवाहित करने पर आशीर्वाद दिया। राम तोलानी, लक्ष्मण खेतानी सहित कई लोगों ने पंडितों व सेवाधारियों का आभार प्रकट किया।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

Unknown ने कहा…
Aapne.y.kariy.kiya.h.vo.bhuat.sharniy.h.m.ganga.ka.aasirvad.aap.sahbi.seva.sdhari.v.sinhdi.smaj.k.shbi.membar.ko.koti.koti.prnam.ji