Ticker

6/recent/ticker-posts

महिलाएं स्वालम्बी बने तभी देश और समाज की उन्नति संभव - रावत


उद्योग मंत्री शकुन्तला रावत ने की स्वालम्बी बनो कार्यक्रम में शिरकत

अजमेर (AJMER MUSKAN)। उद्योग, वाणिज्य, राजकीय उपक्रम एवं देवस्थान विभाग मंत्री शकुन्तला रावत ने सोमवार को सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय जागृति मंच द्वारा आयोजित स्वालम्बी बनो कार्यक्रम में महिलाओं को शिक्षित करने का आह्वान किया।

उद्योग, वाणिज्य, राजकीय उपक्रम एवं देवस्थान विभाग मंत्री शकुन्तला रावत सोमवार को अजमेर में सावित्री बाई फुले की 191वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थी। यह कार्यक्रम सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय जागृति मंच द्वारा मनुहार समारोह स्थल में आयोजित किया गया। स्वालम्बी बनो कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं को शिक्षित करने का आह्वान किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाएं शिक्षा प्राप्त कर आसानी से स्वावलम्बी बन सकती है। महिलाओं के स्वावलम्बी होने से परिवार, समाज, देश की उन्नति होती है। सामाजिक कार्यों में संलग्न संस्थाओं को महिला उत्थान के क्षेत्र में प्राथमिकता से कार्य करना चाहिए।

उद्योग मंत्री शकुन्तला रावत ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान पर विशेष जोर दिया जा रहा है। महिलाओं की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य समाज में महिलाओं को सम्मानजनक स्थान दिलाना है। प्रत्येक जागरूक नागरिक का यह दायित्व है कि इन योजनाओं की पहुंच प्रत्येक महिला तक सुनिश्चित करने में अपना योगदान दें।

पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ ने सावित्री बाई फुले के द्वारा समाज के उत्थान में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता बताई। समारोह में सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय जागृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोती बाबा सांखला, प्रदेश संयोजक राजेन्द्र सैन, माली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष छुट्टन लाल सैनी, नगर निगम अजमेर के पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत, निर्वतमान अध्यक्ष विजय जैन, डॉ. पिंकी माथुर, तारा चंद गहलोत, अजय सैनी, सौरभ बजाड एवं राजेश टाक ने विचार व्यक्त किए।

सावित्रीबाई फूले राष्ट्रीय जागृति मंच की अध्यक्षा सुनीता चौहान ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उद्योग मंत्री द्वारा 10 महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गई। उत्कृष्ट कार्य करने पर अजमेर जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित सतीश सैनी एवं नेमीचंद बबेरवाल का अभिनंदन किया गया। साथ ही समाज की प्रतिभाओं का सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर तिलोकचंद इंदौरा, रजनीश चौहान, दिलावर चौहान, मामराज सेन, घीसू गढ़वाल, हेमराज सिसोदिया, संदीप तंवर, राजू सांखला, चेतन सैनी, रामू वशिष्ठ, सुमन भाटी, नवीन कच्छावा, सेवाराम चौहान, सुषमा तंवर, ओमा मालाकार, सरिता चौहान, रामकन्या गहलोत, नीतू गहलोत, आशा सांखला, बबीता मौर्य, बबीता टाक, बीना सांखला, बीमा टाक, इंदू अजमेरा, मंजू अजमेरा, रेखा सैनी, रेखा चौहान, रेखा गहलोत, कविता कच्छावा, रजनी कच्छावा, ममता पालरिया, सुशीला चौहान, रेखा चौहान, विजयलक्ष्मी सिसोदिया, गायत्री सांखला, भावना चौहान, पार्षद लक्ष्मी बुंदेल, बीना टाक, सैयद फैसल, भरत जाटव, हेमंत जोधा, मनीष सेठी, हेमेन्द्र सिंगोदिया आदि उपस्थित थे। मंच का संचालन ममता चौहान ने किया एवं विजयलक्ष्मी सिसोदिया ने आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ