Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : 76 हजार से अधिक घरों का हुआ सर्वे, 1506 बीमार व्यक्तियों को किया चिन्हित

अजमेर (AJMER MUSKAN)। घर-घर सर्वे अभियान के अंतर्गत जिले में शुक्रवार को 76 हजार से अधिक घरों का सर्वे कर 1506 बीमार व्यक्तियों का चिन्हीकरण किया गया।


जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित
ने बताया कि जिले में कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को सीमित करने के उद्देश्य से घर-घर सर्वे अभियान मंगलवार से शुरू किया गया है। अभियान के तहत शुक्रवार को 76165 घरों का सर्वे किया गया। सर्वे में 1432 घरों में बुखार, जुकाम एवं खांसी के 1506 मरीज पाए गए।

उन्होंने बताया कि जिले के उपखण्ड क्षेत्रा ब्यावर में 315 घरों का सर्वे किया गया। यहां 15 घरों में पाए गए सभी व्यक्तियों को मेडिकल किट मौके पर ही दिया गया। भिनाय में 2561 घरों का सर्वे किया गया। यहां 12 घरों में बुखार, जुकाम एवं खांसी से पीडित व्यक्ति पाए गए। समस्त को मेडिकल किट उपलब्ध करवाया गया। किशनगढ़ क्षेत्र में 21307 घरों का सर्वे हुआ। यहां 171 घरों में पाए गए समस्त मरीजों को मेडिकल किट दिया गया। मसूदा में 15865 घरों के सर्वे के दौरान 335 घरों में पाए गए समस्त मरीजों को मेडिकल किट दिए गए। नसीराबाद उपखण्ड क्षेत्र में 8746 घरों का सर्वे किया गया। यहां 136 घरों के सर्वे में पाए गए सभी व्यक्तियों को मेडिकल किट देकर उपचार आरम्भ किया गया। पीसांगन में 2786 घरों का सर्वे हुआ। यहां 12 घरों में पाए गए मरीजों को मेडिकल किट प्रदान किया गया।

उन्होंने बताया कि केकड़ी उपखण्ड क्षेत्रा में 4069 घरों का सर्वे किया गया। यहां 371 घरों में पाए गए मरीजों को मेडिकल किट मौके पर ही दिया गया। पुष्कर उपखण्ड क्षेत्र में 1090 घरों के सर्वे में 56 घरों में पाए गए समस्त मरीजों को मेडिकल किट दिया गया। रूपनगढ़ क्षेत्र में 2812 घरों के सर्वे में 31 घरों में पाए गए मरीजों को मेडिकल किट दिए गए। सरवाड़ उपखण्ड क्षेत्र में 5315 घरों का सर्वे किया गया। यहां 25 घरों में 30 मरीज पाए गए। इन्हें मेडिकल किट मौके पर ही दिया गया। टॉडगढ़ उपखण्ड क्षेत्र में 2038 घरों का सर्वे किया गया। यहां 83 घरों में पाए गए समस्त मरीजों को मौके पर मेडिकल किट दिए गए। अरांई उपखण्ड क्षेत्र में 2369 घरों का सर्वे किया गया। यहां 82 घरों में पाए गए समस्त मरीजों को मेडिकल किट मौके पर ही दिया गया। अजमेर ग्रामीण उपखण्ड क्षेत्र में 6892 घरों का सर्वे किया गया। यहां 103 घरों में 172 मरीज पाए गए। समस्त को मेडिकल किट मौके पर ही दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ