Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल मंगलवार 11 जनवरी 2022

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

यात्रा अनुकूल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में व्रद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी के काम अच्छे रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। 

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

 व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा।  

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबारी नए अनुबंध होंगे। नई योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। प्रतिष्ठा बड़ेगी। 

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती 

रोजगार की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि के योग है। अप्रत्याशित लाभ होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेशादि शुभ रहेंगे। किसी समस्या का हल प्राप्त होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। 

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। समय की अनुकूलता रहेगी।  

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगा। पुराना रोग उभर सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नौकरी में अपेक्षानुरूप कार्य न होने से अधिकारी की नाराजी झेलना पड़ेगी। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। चोट व दुर्घटना की आशंका रहेगी। कारोबार मध्यम रहेगा। पार्टनरों से मतभेद होंगे। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आय बनी रहेगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

नोकरी में अनुकूलता रहेगी। भूमि-भवन संबंधी बाधा दूर होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। निवेश शुभ रहेगा। आय बनी रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम 

कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े। परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लापरवाही बिल्कुल न करें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम 

यात्रा मनोरंजक रहेगी। मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में अच्छा लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

दु:खद समाचार मिलेगा। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। समय का अपव्यय होगा। कुबुद्धि हावी रहेगी। विवाद से क्लेश संभव है। क्रोध न करें। समय नेष्ट है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ