Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल शनिवार 1 जनवरी 2022

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा
 

बेवजह कहासुनी होगी। विवाद न करें। कारोबार में धीमापन रहेगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। जल्दबाजी से धनहानि की आशंका है। धैर्य रखें। समय शीध्र सुधरेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नोकरी में प्रभाव बड़ेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। यात्रा अनुकूल रहेगी। नए अनुबंध होंगे। नया काम मिलेगा। आय में व्रद्धि होगी। समय की अनुकूलता रहेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ेगा। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बेकार बातों पर बिलकुल ध्यान न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।  लापरवाही न करें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती 

यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। नोकरी में प्रमोशन मिलेगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। 

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक होगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। अधिकार में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय में नए प्रयोग किए जा सकते हैं। समय की अनुकूलता का लाभ लें। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा 

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक  सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। चोट व दुर्घटना से हानि की आशंका बन रही है। जोखिम के कार्य बिल्कुल न करें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

यात्रा सफक रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग करने का अवसर मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त अच्छा लाभ देगी। बेरोजगारी दूर होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। चारों तरफ से सफलता मिलेगी। उत्साह बना रहेगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम 

राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। अध्यात्म में रुचि रहेगी। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर सुधार होगा। आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ