Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल शुक्रवार 14 जनवरी 2022

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनपसंद व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। 

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। संपति के कार्य लाभदायक रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना  

राजकीय सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सहूलियत मिलेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबारी अनुबंध होंगे। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। आय बनी रहेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। 

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।  भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

किसी से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। वाणी में हल्के शब्दो के प्रयोग से बचें। नकारात्मकता हावी रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नोकरी में अधिकार बड़ेगे। सामाजिक कार्य करने में मन लगेगा। मान-सम्मान मिलेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा 

पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभकारी रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। शुभ समय।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा 

बुरी खबर मिलेगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार मध्यम रहेगा। मेहनत अधिक व लाभ कम रहेगा।  चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।  वाणी में हल्के शब्दों के  प्रयोग से बचें। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज 

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट से अच्छा लाभ होगा। नोकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता बनी रहेगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम 

मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नोकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक कार्य करने का मन लगेगा। मान-सम्मान मिलेगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी रकम प्राप्त होगी। नए उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। नोकरी में प्रशंसा मिलेगी। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। शुभ समय। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज 

अपेक्षित काम में विलंब होगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम से काम रखें। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ