Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेसियों ने मनाई सावित्रीबाई फुले जयंती


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
मराठी काव्य की अग्रदूत महान समाज सेविका एवं देश की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 191वीं जयंती के  अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने अजमेर क्लब स्थित ज्योतिबा फुले स्मारक पर सावित्रीबाई फुले की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। 

इस अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति अजमेर के संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती ने देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के सामाजिक उत्थान के कार्यों को याद करते हुए भारत सरकार से महात्मा ज्योतिबा फूले एवं सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की। 

पुष्पांजलि कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल ने कहा कि समाज सेवा में अपना संपूर्ण समर्पित जीवन समर्पित कर देने वाली देश की महिला प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई ने महिलाओं को शिक्षित करने  एवं महिलाओं के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए ।

पुष्पांजलि कार्यक्रम में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान  महासचिव महेश चौहान, शिव कुमार बंसल, सचिव बालमुकुंद टाक, पार्षद मनीष सेठी, पूनम चंद मारोठिया, हेमराज सिसोदिया, पार्षद सुनीता चौहान, बीना टाक, शारदा तुनवाल, मंजू बलाई, रागिनी चतुर्वेदी, अरुणा कच्छावा, अजय गुर्जर, सुशीला गहलोत, सुरेश राठौड़, हेमराज खारोलिया आदि ने पुष्पांजलि अर्पित कर सावित्रीबाई फुले के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ