Ticker

6/recent/ticker-posts

जीव जन्तु कल्याण दिवस : राष्ट्रीय जीव जन्तु कल्याण एवं सुरक्षा पुरूस्कार-2022 के लिए प्रविष्ठियां आमंत्रित


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
भारतीय जीव जन्तु कल्याण बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय जीव जन्तु कल्याण एवं सुरक्षा पुरूस्कार-2022 के लिए प्रविष्ठियां आमंत्रित की गई है।

पशु पालन विभाग के संयुक्त निदेशक डाॅ. प्रफुल्ल माथुर ने बताया कि भारतीय जीव जन्तु कल्याण बोर्ड द्वारा प्रतिवर्ष बसंत पंचमी को जीव जन्तु कल्याण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष  5 फरवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय जीव जन्तु कल्याण एवं सुरक्षा पुरूस्कार-2022 के लिए प्रविष्ठियां आमंत्रित की गई है। ये पुरूस्कार 10 श्रेणियों में जीव कल्याण व सुरक्षा के क्षेत्रा मे कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रदान किए जाते है। प्राणी मित्रा पुरूस्कार व्यक्तिगत, अभिनव विचार, शौर्य, पशु सेवा, पशु कल्याण संस्था, अनुसंधान एवं विकास तथा काॅर्पोरेट के लिए एवं जीव दया पुरूस्कार व्यक्तिगत, संस्था एवं अवयस्क श्रेणी में दिए जाते है।  इसके लिए निर्धारित प्रपत्रा तथा विस्तृत सूचना जीव जन्तु कल्याण बोर्ड की वेबसाइट एडब्ल्यूबीआई डाॅट इन से प्राप्त किए जा सकते है। निर्धारित प्रपत्रा एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्रा सोमवार 10 जनवरी तक पशु पालन विभाग अजमेर के शास्त्राीनगर स्थित कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ