Ticker

6/recent/ticker-posts

बृहस्पति देव की पूजा और व्रत-कथा से होती है मनोकामना पूरी : महंत अशोक गाफिल


बाबा हरदयाल दरबार के गुरू ग्रंथ साहिब का पाठ अरदास की गई                

अजमेर (AJMER MUSKAN)। ठठेरा चौक स्थित बाबा हरदयाल दरबार के महंत अशोक गाफिल ने दरबार में वामन देवता वीरल देवता की कथा का श्रवण करवाते हुए बताया कि वामन अवतार को वीरल देवता के रूप में पूजन आरती और उनकी कथा का पाठ करके स्मरण करके मनाया जाता है। महंत ने बताया कि वीरल बृहस्पति देवता की पूजा से परिवार में खुशहाली आती है एवं कल्याण होता है। 

इस अवसर पर अजयमेरू सेवा समिति के अध्यक्ष किशोर विधानी ने बताया कि महंत अशोक गाफिल द्वारा पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के महासचिव रमेश लालवानी, किशोर विधानी, राजेश झूरानी, कुन्दन वतवानी आदि को प्रसाद व पख्खर का वितरण किया गया। बाबा हरदयाल दरबार के महंत स्वामी अशोक गाफिल द्वारा गुरू ग्रंथ साहिब में नित नेम, सुखमनी साहिब का पाठ सहित अन्य आयोजन संपन्न किये गये। वीरल देवता जो कि वामन देवता के रूप में जाने जाते है उनका पूजन गुरूवार को किया जाता है व कथा का पाठ एवं पूजन किया गया। चने एवं डाख के साथ चरणा अमृत के प्रसाद का वितरण किया गया। संत प्रकाश उदासी ने वीरल देवता की कथा का आयोजन प्रत्येक परिवार में करने की अपील की। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ