Ticker

6/recent/ticker-posts

गया तीर्थधाम के सिन्धी ब्राह्मणों का किया स्वागत


जोधपुर (AJMER MUSKAN)।
गयाजी तीर्थधाम के सिन्धी पुरोहितों का सत्कार व सम्मान पहली पुलिया स्थित सिन्धु सेवा केन्द्र में किया गया। सेवा केंद्र के राम तोलानी ने बताया कि प्राचीन सिन्धी धर्मशाला गया के ट्रस्टी पंडित अमन महाराज, पंडित रतन महाराज का शॉल ओढ़ाकर सत्कार, सम्मान किया गया।

इस दौरान पंडितों ने सेवा केन्द्र द्वारा कई बार अज्ञात लोगों की अस्थियां प्रवाहित करने वाले सेवादारों को आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर चतुरदास शेरवानी, विजय नारवानी, पार्षद नरेंद्र फितानी, हेमू जांनयानी, राजू मघानी, ईश्वर देवनानी, जय कृपलानी, मोहित केशवानी आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ