Ticker

6/recent/ticker-posts

किसान आंदोलन के कारण रेलसेवायें रहेगी रद्द और आंशिक रद्द


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल पर किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। 

किसान आंदोलन के कारण अजमेर मंडल पर संचालित रेलसेवायें प्रभावित रहेगी :- 

रद्द रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 19613, अजमेर-अमृतसर रेलसेवा 27 दिसंबर को रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 19612, अमृतसर-अजमेर रेलसेवा 28 दिसंबर को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 19223, अहमदाबाद-जम्मूतवी रेलसेवा 26 व 27 दिसंबर को अहमदाबाद से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा बठिण्डा स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा बठिण्डा-जम्मूतवी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी-अहमदाबाद रेलसेवा दिनांक 27 दिसंबर को जम्मूतवी से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा बठिण्डा स्टेशन से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा जम्मूतवी-बठिण्डा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा 26 व 27 दिसंबर को जम्मूतवी से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा दिल्ली स्टेशन से  प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा जम्मूतवी-दिल्ली स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4. गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा 27 दिसंबर को अजमेर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा दिल्ली स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली-जम्मूतवी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

नोट- यात्री यात्रा आरंभ करने से पूर्व रेलवे की वेबसाइट अथवा 139 से गाड़ी की स्थिति जांच लें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ