Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को किया सम्मानित


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि जिले में बेहतरीन कार्य करने वाले कार्मिकों को जिला, उपखण्ड तथा तहसील स्तरीय कार्मिकों को सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर सहायक राजस्व लेखाधिकारी ग्रेड प्रथम प्रहलाद राम मीणा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सतीश कुमार सैनी, वरिष्ठ सहायक घनश्याम नेपालपुरी एवं सहायक कर्मचारी उषा कंवर सम्मानित हुए। उपखण्ड स्तर पर भिनाय के वरिष्ठ सहायक सुरेश खाती एवं सहायक कर्मचारी अब्दुल सलीम अंसारी, नसीराबाद के वरिष्ठ सहायक अमित प्रकाश जोशी एवं सहायक कर्मचारी भागचन्द, टॉडगढ के वरिष्ठ सहायक हनुमान सिंह एवं सहायक कर्मचारी महिन्द्र सिंह पंवार, रूपनगढ के वरिष्ठ सहायक दीपक कुमार वैष्णव, अरांई के कनिष्ठ सहायक कुशल कुमार प्रजापत, पुष्कर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी रघुवीर सिंह भाटी एवं वरिष्ठ सहायक नियाज मोहम्मद किशनगढ के वरिष्ठ सहायक सुरेश जांगिड एवं सहायक कर्मचारी भंवर सिंह कोठारी, केकड़ी के सहायक प्रशासनिक अधिकारी महावीर प्रसाद उपाध्याय एवं सहायक कर्मचारी बद्रीनारायण शर्मा, बिजयनगर के वरिष्ठ सहायक मूलचन्द कीर तथा मसूदा के सहायक कर्मचारी मोहनलाल सम्मानित हुए।

इसी प्रकार तहसील स्तर पर किशनगढ के भू अभिलेख निरीक्षक माधव सिंह एवं पटवारी कमलेश कुमार मीणा, टांटोटी के ऑफिस कानूनगो मुकेश कुमार पुरोहित एवं पटवारी अब्दुल जहीर, बिजयनगर के भू अभिलेख निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी एवं पटवारी सुरेन्द्र गुप्ता, ब्यावर के भू अभिलेख निरीक्षक प्रभूसिंह रावत एवं पटवारी मूलाराम भाटी, टॉडगढ के पटवारी अनुराग शर्मा तथा अजमेर के भू अभिलेख निरीक्षक सुनिता व्यास एवं भू अभिलेख निरीक्षक अरविन्द कुमार शर्मा सम्मानित हुए।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर मुरारी लाल वर्मा एवं राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, प्रोटोकॉल ऑफिसर आलोक जैन तथा उपखण्ड अधिकारी महावीर सिंह उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ