जोधपुर (AJMER MUSKAN)। सोजती गेट स्थित पूज्य बाबा नारूमल मंडली की ओर से नूतन वर्ष 2022 के पंचाग कैलेंडर का विमोचन किया गया।
समाजसेवी राजकुमार कुंदनानी ने बताया कि स्वर्गीय ठाकुर दास खेमचंद की स्मृति में छपे रंगीन कैलेंडर में आगामी वर्ष होने वाले उत्सवों, त्योहारों, सरकारी अवकाश सहित कई जानकारियों का समावेश है।
कैलेंडर का विमोचन भगवान मुर्झानी, राजकुमार कुंदनानी, पार्षद राजकुमार आसुदानी, राम चांदवानी, प्रेम थदानी, चंद्र हासवानी, राम देवानी, हरीश आयानी, अशोक गिदवानी, नरेश कुंदनानी द्वारा किया गया। विमोचन पश्चात कैलेंडर शहर के विभिन्न स्थलों व घरों में निशुल्क प्रदान किया गया।
0 टिप्पणियाँ