Ticker

6/recent/ticker-posts

लोकतंत्र में सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह होना आवश्यक : कैरोल गीता


जन सेवा समिति, अजयमेरू सेवा समिति, भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट व पीयूसीएल की मांग        

अजमेर (AJMER MUSKAN)। जन सेवा समिति की उपाध्यक्ष और पीपुल्स यूनियन फाॅर सिविल लिबर्टीज की अजमेर इकाई की महासचिव सिस्टर कैरोल गीता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनता के द्वारा और जनता द्वारा ही शासन व्यवस्था होती है, इसलिए सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह होना अत्यन्त आवश्यक है।

जन सेवा समिति के संस्थापक और महासचिव रमेश लालवानी ने कहा है कि राजतंत्र अथवा निरंकुश तंत्र में तानाशाही का राज होता है और जनता के प्रति अत्याचारो को कोई विरोध भी नहीं किया जा सकता है। लोकतंत्रात्मक शासन व्यवस्था को निरकुशता पर अंकुश लगाने और मानव अधिकारों का हनन रोकने की व्यवस्था मजबूत होती है साथ सरकार जनता के प्रति जवाबदेह होती है। पीयूसीएल के प्रदेश उपाध्यक्ष ने सरकार को जवाबदेही कानून को शीध्र पारित किये जाने की मांग की।

डॉ. अनन्त भटनागर ने बताया कि सरकार अपने चुनावी वादो के अनुसार शीध्र से शीध्र जवाबदेही कानून बनाकर जनता में पारदर्शिता का उदाहरण प्रसतुत करें। जन सेवा समिति के अध्यक्ष फखरुद्दीन शाह ने लोगो को जागरूक होकर सरकार से जवाबदेही कानून बनाने की मांग करने की अपील की।

इस अवसर पर सिस्टर केरोल का मानव अधिकारो के क्षेत्र में श्रेष्ठ योगदान के लिए शाॅल पहनाकर और साहित्य प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। उल्लेखनीय है कि सरकार से जवाब देही कानून की मांग करने और सरकार को इस ओर कार्यवाही करने के लिए प्रदेश के समसत जिलो में जवाबदेही कानून की मांग हेतु जवाबदेही यात्रा विभिन्न जिलो में लोगो को जागरूक कर रही है।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ