Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल बुधवार 8 दिसम्बर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

आज आप परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी की ओर से आज आपको सहयोग भरपूर मात्रा में मिलते दिख रहा हैं। आज आप अपने कर्ज को उतारने में सफल रहेंगे।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्य कर रहे लोगों के प्रयासों में सफलता लेकर आएगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ मंदिर में जा सकते हैं। आज आपको सत्संग का लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज का दिन आपको कार्यक्षेत्र में प्रसन्नता लेकर आएगा। विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आज किसी प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे तो आपके लिए लाभदायक रहेगा। 

कर्क राशि स्वामी चंद्रमा रत्न मोती 

आज आप अपने दिन का कुछ समय अपने मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे। सामाजिक कार्यों में आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आपकी मान-सम्मान में वृद्धि होगी। समय की अनुकूलता रहेगी। 

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

आज का दिन आपके व्यवसाय की कुछ नई परियोजनाओं को शुरू करने का रहेगा। जिसके कारण आपको लाभ भी मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज आपको अपने घर में अपने विचारों को अपने परिवार के सामने रखने में हिचकिचाना नहीं है। आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते है। समय उत्तम है।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

परिवार में आज किसी कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। यदि आप अपने व्यवसाय में साझेदारी में किसी योजना को बनाने की सोच रहे हैं तो अभी रुक जाए क्योंकि उसके लिए समय उत्तम नहीं है।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता लेकर आएगा। आज आप सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में मेहनत करनी होगी तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज आपके द्वारा किए गए प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने पार्टनर से सलाह अवश्य करनी  होगी। आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आज शुभ समाचार मिलेंगे।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज आपको परिवार के किसी सदस्य से धोखा मिल सकता है। आज यदि किसी सरकारी ऑफिसर से आपने किसी काम को करने के लिए सोर्स लगाई है तो आपका वह काम आसानी से हो जाएगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपनी वस्तु के खोने के कारण परेशान रहेंगे। आज आप अपने पिताजी से जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं। परिवार में कोई विवाह योग सदस्य है तो उसके लिए आज अवसर आ सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ