Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल बुधवार 29 दिसम्बर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। शुभ समय।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

अपेक्षित काम में विलंब होगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम से काम रखें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। विवेक का प्रयोग करें। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। 

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा। कारोबार अनुकूल लाभ देगा। नोकरी में अधिकार बड़ सकते है। सामाजिक कार्य करने में मन लगेगा। मान-सम्मान मिलेगा। 

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। धन लाभ होगा। उत्साह बना रहेगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

नोकरी में प्रशंसा मिलेगी। नए उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। धन लाभ होगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

नोकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। सामाजिक कार्य करने का मन लगेगा। मान-सम्मान मिलेगा। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

राजकीय बाधा दूर होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेट-उपहार की प्राप्ति होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

बुरी खबर मिलेगी। भागदौड़ अधिक होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रहेगी।  वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

राजकीय सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए कारोबारी अनुबंध होंगे। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेंगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

किसी विशेष व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है। नकारात्मकता हावी रहेगी। 

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। संपति के कार्य लाभ देंगे। ऐश्वर्य के साधनों की प्राप्ति होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। समय उत्तम रहेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कारोबार लाभ देगा। नोकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। पार्टी-पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनपसंद व्यंजनों का लाभ मिलेगा। आनंद के साथ समय व्यतीत होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ