Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल मंगलवार 7 दिसम्बर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज कारोबार के सिलसिले से आप को घर से बाहर जाना पड़ेगा। आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगी जिसके कारण आप धार्मिक आयोजनों में भी सम्मिलत होंगे। 

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज का दिन दांपत्य जीवन के लिए सुखमय रहने वाला है। आज आपको संतान की पढ़ाई से संबंधित सूचना प्राप्त होगी। जिसके कारण आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।  आज आप निवेश करेंगे तो लाभ अवश्य मिलेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज व्यापार में लाभ मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो सावधान रहें आपकी मूल्यवान वस्तु के चोरी होने खोने का योग बना हुआ है। इसलिए आज आपको सतर्क रहना होगा।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज विद्यार्थियों को अच्छा परिणाम मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप सायंकाल के समय अपने परिजन के घर किसी विशेष मुद्दे पर बातचीत करने जा सकते हैं।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

आज आप रुका हुआ कार्य पूरा करने में सफल रहेंगे। रोजगार की दिशा में जो लोग प्रयासरत हैं। उनको आज कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे। जिस से उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में चार चांद लगेंगे। 

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज का दिन आपको कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा आप अपने व्यवसाय में नई नई खोज करने में व्यस्त रहेंगे लेकिन यदि आप अपने भाई से सलाह लेकर कार्य को करेंगे तो वह आपका अवश्य पूरा होगा। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में जो प्रयास किए जाएंगे वह आपको लाभ देंगे। विवाह योग्य जातकों को आज परिवार के सदस्यों के द्वारा मंजूरी मिलेगी। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। विदेशों से व्यवसाय कर रहे लोगों को आज शुभ सूचना प्राप्त होगी। सायंकाल के समय अपने परिजनों के लिए छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज 

आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों भरा रहेगा। आज आपको आपके व्यवसाय के ईर्षालु साथियों से सावधान रहना होगा। आज आप किसी मित्र को धन उधार देंगे तो वह फंस सकता है। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। 

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। जो लोग राजनीति की दिशा में प्रयासरत हैं उनको आज कुछ नये अवसर प्राप्त होंगे। आज यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे। व्यापारियों को आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़े जातक यदि आज किसी नए कार्य को करेंगे तो उसमे भाग्य का साथ मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ