Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल मंगलवार 28 दिसम्बर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। धन प्राप्ति के योग अच्छे है। आय में वृद्धि संभव है। समय की अनुकूलता रहेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

यात्रा की योजना बनेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए मित्र मिलेंगे। नया काम करने का मन बनेगा। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा।  

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

दु:खद समाचार प्राप्त होगा। दौड़धूप अधिक होगी। स्वास्थ्य खराब होगा। काम मे मन नही लगेगा। वाणी नियंत्रण रखें। विवाद से स्वाभिमान को चोट पहूंच सकती है। समय नेष्ट है।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

कोई बड़ा खर्च सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ेगा। बनते काम बिगड़ेंगे। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। किसी के काम की जवाबदारी न लें। कार्यकुशलता कम होगी। 

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। आय  बनी रहेगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

नौकरी में अधिकार बड़ेगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

लाभ के लिए प्रयास करें। भागदौड़ करनी होगी। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। पार्टनरों से कहासुनी हो सकती है। विवाद से क्लेश हो सकता है। धैर्य रखें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेट-उपहार की प्राप्ति होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में चैन रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। सुख के साधन जुटेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नौकरी में अधिकार मिलेंगे। कारोबारी सौदे लाभ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। भूमि-भवन खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार में उत्साह बना रहेगा। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विवेक का प्रयोग करें। समस्याएं कम होंगी। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ