Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल मंगलवार 21 दिसम्बर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश के सुखद परिणाम आएंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

भूमि-भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेट-उपहार की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। चोट व दुर्घटना की आशंका बन रही है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। ऐश्वर्य पर व्यय होगा।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नोकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय 

कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। 

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आय बनी रहेगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। सुख के साधन जुटेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा  

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि के योग है। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा।  

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगा। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। निवेशादि अनुकूल रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी पार्टी-पिकनिक में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य में विलंब होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज 

मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ