Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल गुरुवार 30 दिसम्बर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। भूमि-भवन संबंधी सौदे लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि होगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। मनपंसद भजन का आनंद मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंदायक समय व्यतीत होगा। 

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

दूसरों की बातों में न आएं। अनावश्यक परेशानी खड़ी होगी। विवाद से क्लेश होगा। नकारात्मकता बड़ेगी। मेहनत अधिक होगी। आय में कमी रहेगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष से खुशियां प्राप्त होंगी। समय शुभ रहेगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

चोट व दुर्घटना से हानि होगी। कार्य करते समय लापरवाही न करें। बनते कामों में बाधा उतपन्न  होगी। काम में मन नहीं लगेगा। थकान व कमजोरी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। समय नेष्ट है। 

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थदर्शन होंगे। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। रुके कार्यो में गति आएगी। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। मान-सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। बिगड़े काम बनेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

नया काम करने की योजना बनेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नया उपक्रम प्रारंभ करने का मन बनेगा। नए मित्र बनेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति संभव है। वरिष्ठजनों की सलाह काम आएगी। हर कार्य बेहतर होगा। आय बनी रहेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

किसी के उकसावे में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय नही है। पुराना रोग उभर सकता है। सेहत को प्राथमिकता दें। जोखिम के कार्य टालें। लेन-देन में जल्दबाजी से हानि होगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।   परिवार के साथ मनोरंजन समय व्यतीत होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ