Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल गुरुवार 2 दिसम्बर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

व्यावसायिक क्षेत्र पर आज भरपूर लाभ उठाएंगे। आर्थिक स्थिति निरंतर सुधरेगी। मनोकामनाओं की पूर्ति आसानी से कर सकेंगे। दिखावे की वृत्ति रहने से सामर्थ्य से अधिक खर्च करने के कारण बजट प्रभावित होगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आपके लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। समाजिक कार्यो में रुचि लेने से पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सहकर्मियों से तालमेल की कमी के कारण व्यावसायिक गतिविधियां कुछ समय के लिए प्रभावित होंगी फिर भी संतुलन बनाने में सफल रहेंगे। 

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज लाभ में कमी आ सकती है। धन सम्बंधित कार्यो को ना करें बेहतर रहेगा। आज शांत रहें, किसी से मतभेद उभरने के कारण उग्र बहस होने की संभावना है। 

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

आज सावधानी रखें, कलह हो सकती है। व्यवहार में नरमी रखना अति आवश्यक है अन्यथा लाभ के अवसरों से हाथ से निकल जाएंगे। आज आर्थिक रूप दिन सामान्य रहेगा। खर्चो पर नियंत्रण रखें। धन संबधित परेशानी नहीं रहेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

सुख शांति की अनुभूति होगी। आलस्य नहीं करें अन्यथा महत्त्वपूर्ण कार्यो में विलंब होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन लाभ हो सकेगा। आज घूमने फिरने और मनोरंजन में दिन व्यतीत होगा। छोटी बातों को अनदेखा करें।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कार्य क्षेत्र पर सतर्कता बरतनी पड़ेगी प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। चोरी चकारी का भय रहेगा। धन लाभ होगा पर परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। सावधान रहें किसी से विवाद हो सकता है।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा 

व्यावसायिक क्षेत्र लाभ हो सकता है, पर कार्य में थोड़ी सावधानी रखनी होगी। किसी अनुबंध के हाथ से निकलने की संभावना भी है। घरेलू खर्चे बढ़ेंगे। बुजुर्गो की सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज किसी छोटी गलती के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है, सतर्क रहें। किसी भी नए कार्य की शुरुआत ना करें, शांति से अपने पुराने कार्य करते रहें। संध्या समय बाद राहत मिलेगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज का दिन व्यस्त रहने का है, कही बाहर जाने की तैयारी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर नहीं दे पाएंगे, लाभ कम होगा। आय से ज्यादा खर्चे होंगे। अपनी सेहत का ध्यान रखें और विवादों से दूर रहे।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। सुस्ती नहीं करें, अधूरे कार्य को जल्दी निपटाने का प्रयास करें। पारिवारिक तालमेल बना रहेगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज धार्मिक यात्रा हो सकती है, मानसिक शांति मिलेगी। दिन थोड़ा भाग दौड़ वाला रहेगा। आज संबंधों में सुधार होगा। घर बाहर मान सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज अपनी सेहत का ध्यान रखना पड़ेगा, लापरवाही नहीं करें। शारीरिक थकान रहेगी। यात्रा को टालें दुर्घटना का भय रहेगा। परिवारजनों और मित्रों के साथ अधिक से अधिक समय बताएं। दिन मिलाजुला रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ