Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल रविवार 5 दिसम्बर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक धन लाभ होने के कारण प्रसन्नता बनी रहेगी। परिवार में किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले आप अपने भाई से सलाह मशवरा अवश्य करें।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा 

आज यदि आप किसी नए काम को शुरू करने की सोच रहे हैं, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ देगा। आप अपना कार्य जल्दी समाप्त करके टाइम से अपने घर प्रस्थान करेंगे, जिससे परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। 

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज आपको व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता मिलने के पूर्ण योग बन रहे हैं। आज आपको संतान की तरक्की से संबंधित हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। 

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

आज का दिन आपके व्यापार के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी की छोटी-मोटी गलतियों को नजरअंदाज करना होगा, नहीं तो वह उनके बीच तनाव करवा सकता है। 

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने व्यापार में होने वाले लाभ से संतुष्ट नजर आएंगे। आज आप सांसारिक सुख के साधनों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज का दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे आज आप अपने दिन का कुछ समय गरीबों की सेवा में व्यतीत करेंगे और कई धार्मिक आयोजनों में भी अपने धन का कुछ हिस्सा व्यय करेंगे। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आज आप  अपने भाइयों के विवाह की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। जिसके कारण भागदौड़ अधिक होगी। आज आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य  मे गड़बड़ी होने के कारण कुछ परेशानी होगी। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज ऑफिस में आपको ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है जो आपको प्रिय  होगा जिसके कारण आपका कार्यालय में खूब मन लगेगा। आज आप अपने माता पिता को तीर्थ स्थान की यात्रा पर भी लेकर जा सकते हैं।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए प्रशंसा भरा रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। सायंकाल के समय आज आपको शादी समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज आप किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित होंगे। यदि  आपका मकान से संबंधित मामला कोर्ट में चल रहा है तो आज किसी अधिकारी की मदद से वह सुलझ सकता है और उसमें फैसला आपके पक्ष में आएगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई पदोन्नति जैसी शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आज आपको सायंकाल के समय आपका कोई पुराना मित्र मिलने आएगा। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज का दिन आपको अपने भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा व्यापारियों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से सलाह लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप किसी के लिए कोई उपहार खरीद सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ