Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल शुक्रवार 17 दिसम्बर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

यात्रा मनोरंजक रहेगी। मांगलिक कार्य मे भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में बुद्धिबल से उन्नति होगी। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। 

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। किसी के उकसाने में न आएं। बात बिगड़ सकती है। आवश्यक निर्णय सोच-समझकर करें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान व कमजोरी हो सकती है।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। अनहोनी की आशंका रहेगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। पार्टनरों से मतभेद संभव है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगा। सोच-समझकर निर्णय लें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। धन प्रप्ति के योग अच्छे है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। उत्साह बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। अधिकार प्राप्ति के योग हैं।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कारोबार अच्छा  चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। सुख के साधन प्राप्त  होंगे। कोर्ट-कचहरी के काम निबटेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। प्रसन्नता रहेगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

शारीरिक कष्ट संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में मुश्किल होगी।चिंता तथा तनाव रहेंगा। अनहोनी की आशंका रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। विवाद को बड़ावा न दें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

भूमि-भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। आर्थिक उन्नति होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

प्रेम-प्रसंग में सफलता प्राप्त होगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। भाग्य का साथ रहेगा।  

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

नई योजना बनेगी। नया उपक्रम प्रारंभ होगा। राज्य से प्रसन्नता रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ