Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल शुक्रवार 10 दिसम्बर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज का दिन पैसों के मामले में अच्छा नहीं रहेगा। आप अपने बजट के अनुसार खर्च करें और बचत पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। किसी प्रियजन के साथ रहने से आपका मनोबल बढ़ेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज का दिन व्यापारियों के लिए अच्छा नहीं है। मेहनत अधिक व लाभ में कमी रहेगी। आज काम का बोझ अधिक होने से कमजोरी महसूस होगी। आज आपको काम के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखना होगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। बड़ों की सलाह काम आएगी। कार्यस्थल पर कर्मचारियों को अपने कौशल को विकसित करने के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

आज उच्चाधिकारियों की ओर से अधिक दबाव रहेगा। अधूरे काम को पूरा करने के लिए कर्मचारियों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। पैसों के मामले में आप बेवजह के खर्च को रोककर बचत पर ध्यान दें।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

भविष्य के बारे में सोचकर अपना दिन बर्बाद न करें। कड़ी मेहनत करें ताकि आपका सुंदर भविष्य का सपना साकार हो सके। आप अपने वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त करना चाहते हैं तो उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा। 

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज का दिन कारोबारियों के लिए लाभप्रद रहेगा। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपकी सकारात्मकता से सभी प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और उनका सहयोग मिलेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज के दिन पैसों से जुड़ा काम बिना रुकावट के होगा। आज आपकी परेशानी दूर होगी। ऑफिस में आप अपने काम से काफी संतुष्ट रहेंगे। दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज आप अपनी पूंजी निवेश कर सकते है। आज आपको अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। आज आप बहुत भाग्यशाली रहेंगे। आज आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

व्यवसायों को अपने ग्राहकों के साथ अच्छे संबंध रखने की आवश्यकता है। जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दाम्पत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम 

आज आपको अपनों से कोई तोहफा मिलेगा। जीवनसाथी का मुंड बहुत ही अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन मे खुशियां रहेगी। आज व्यापारियों के लिए लाभकारी दिन है। आज आर्थिक क्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा।

कुम्भ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा और उच्च अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। आज के दिन बाहर के खाने से परहेज करना चाहिए। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ रही है तो उसके दूर होने की संभावना है। आज आपको कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अपनों के साथ खूब मस्ती करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ