Ticker

6/recent/ticker-posts

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर शोक व्यक्त किया


अनेक संगठनो ने जताया शोक

अजमेर (AJMER MUSKAN)। वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर अनेक संगठनो के पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है।

पीयूसीएल की प्रदेश इकाई के महासचिव डॉ.अनन्त भटनागर और उपाध्यक्ष डीएल त्रिपाठी ने बताया कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथे सतंभ होता है और वह मानव जीवन की समस्याओ और उनके सामने सरकार और समाज के घटनाओं का खलासा करते है। पीयूसीएल के अजमेर इकाई की महासचिव सिस्टर कैरोल गीता और उपाध्यक्ष ओ.पी रे पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धा के समय में कार्य करने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

जन सेवा समिति के संसथापक और महासचिव व पीयूसीएल के उपाध्यक्ष रमेश लालवानी ने बताया कि विनोद दुआ का जन्म 17 मार्च 1954 को नई दिल्ली में हुआ और निधन 4 दिसम्बर  को हुआ। विनोद दुआ को भारत सरकार द्वारा 2008 में पदम श्री अवार्ड, पत्रकारिता में रामनाथ गोयनका एक्सेलेन्स अवार्ड, रेड इंक अवार्ड सहित अनेक अवार्ड से नवजा गया। डॉ.सुरेश अग्रवाल ने बताया कि निर्भीक और निष्पक्ष पत्रिकारिता के धनी थे। विनोद दुआ के निधन पर अनेक संगठनो दुख पूर्ण समाचार बताया है और इसकी क्षति की पूर्ति करना असम्भव और कहा कि मानवता के लिए कार्य करने वालो को एकजुटता से कार्य करने की जरूरत है। 

शोक व्यक्त करने वालो में अन्जु नयाल, डॉ.सुनीता तंवर, राधा वल्ल्भ शर्मा, रमेश लालवानी, बदरुद्दीन कुरेशी, पप्पू, शगुफता खान, एस.के.बैरवा, हाजी इफतेकार, करूणा, पूनम पाण्डे, रामलाल राव, सिस्टर ऐलविना, भंवरी बाई, सिस्टर मैरिओला सहित अन्य पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ