Ticker

6/recent/ticker-posts

पराग अग्रवाल के twitter सीईओ बनने पर अग्रवाल समाज में हर्ष की लहर


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
अजमेर में जन्मे पराग अग्रवाल को  ट्विटर के नए सीईओ चुनने पर अजमेर के अग्रवाल समाज में हर्ष की लहर है। 

अजमेर निवासी पराग अग्रवाल का जन्म अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल में हुआ था। अजमेर में जन्मे और अपनी पढ़ाई करने वाले पराग अग्रवाल के दादाजी का मकान अजमेर खजाना गली/धान मंडी में रहा है। पराग अग्रवाल का जन्म 21 मई 1984 को  जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में हुआ था। पराग अग्रवाल के पिता रामगोपाल अग्रवाल मुंबई उस समय में बीएमआरसी में कार्यरत थे। इसी कारण पराग के जन्म के बाद उनकी शिक्षा मुंबई से ही हुई।  

पराग अग्रवाल अब कैलिफोर्निया में twitter की कमान संभालेंगे. पराग अग्रवाल ने जैक डोर्सी की जगह ली है. बता दें कि सोमवार को जैक डोर्सी ने twitter के CEO दे दिया था, जिसके बाद निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से हेड टेक्निकल ऑफिसर पराग अग्रवाल को CEO के तौर पर चुनने का ऐलान किया. 37 साल के पराग ने इसे सम्मान की बात बताया है।   पराग अग्रवाल को एक मिलियन डॉलर (7,50,54,500 रुपये) का वार्षिक पैकेज मिलेगा। इसके अलावा उन्हें बोनस के साथ प्रतिबंधित शेयर यूनिट समेत 12.5 मिलियन डॉलर मूल्य के प्रदर्शन-आधारित स्टॉक यूनिट भी दिए जाएंगे। 

पराग अग्रवाल के दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी के CEO बनने के बाद अजमेर ही नहीं बल्कि पुरे देश के अग्रवाल समाज में ख़ुशी की लहर है।  

आईआईटी बॉम्बे से पढ़ाई करने वाले पराग अग्रवाल स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट भी हैं। ट्विटर ने 2018 में उन्हें एडम मेसिंजर की जगह चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर बनाया था। ट्विटर से पहले पराग माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च और याहू के साथ काम कर चुके हैं।

37 साल के पराग अब दुनिया की टॉप 500 कंपनियों के सबसे युवा CEO बन गए हैं। ट्विटर ने उनकी डेट ऑफ बर्थ जाहिर नहीं की है, लेकिन यह बताया है कि उनका जन्म 1984 में हुआ था। उनका जन्मदिन facebook के CEO मार्क जुकरबर्ग के जन्मदिन 14 मई के बाद ही आता है।

पराग अग्रवाल ने पेशे से फिजीशियन विनीता अग्रवाल से शादी की है. विनीता अग्रवाल के ट्विटर हैंडल के मुताबिक, वो स्टैनफोर्ड स्कूल ऑफ मेडिसिन में चिकित्सक और क्लीनिकल प्रोफेसर हैं. पराग और विनीता सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में रहते हैं. इन दोनों का एक छोटा बेटा है, जिसका नाम अंश अग्रवाल है. 

अजमेर में जन्मे अग्रवाल समाज के पराग अग्रवाल के ट्विटर CEO बनने पर अग्रवाल समाज के  राजेंद्र गोयल सतीश बंसल, शिव कुमार बंसल अशोक पंसारी, वरिष्ठ पत्रकार एस पी मित्तल, मनीष गोयल,अशोक बिन्दल सुनील गोयल, डॉ विष्णु चौधरी, शंकर लाल बंसल, सीताराम गोयल, सुबोध जैन, दिनेश जैन, सुरेश गोयल,राजेन्द्र मंगल, विष्णु मंगल, शिव शंकर अग्रवाल, देवेंद्र गुप्ता, जय गोयल, विनय मंगल, अनुपम गोयल, विनोद बंसल, राजेन्द्र मित्तल, चाँदकरण अग्रवाल, गिररराज अग्रवाल आदि ने समाज के लिए गौरव  बताकर खुशी जताई।

पराग अग्रवाल के टि्वटर सीईओ बनने पर सारथी संस्था द्वारा अग्रवाल समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने कैसरगंज में आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ