Ticker

6/recent/ticker-posts

हिन्दू धर्म मे शरद पूर्णिमा की तरह कार्तिक मास का भी विशेष महत्व है - पं. राजू शर्मा


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
कार्तिक माह में दान-पुण्य, पूजा-पाठ और नदी में स्नान करने की मान्यता है। पीपलेश्वर महादेव मंदिर के उपासक पं. राजू महाराज ने बताया कि इस महीने भगवान विष्णु और उनके अवतारों की पूजा करना सबसे शुभ माना गया है। कहते हैं कि कार्तिक मास भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी का अत्यंत प्रिय माह है।

माना जाता है कि इस माह पवित्र नदियों में  स्नान करने और दान-पुण्य करने से जीवन में किये गये पाप धुल जाते हैं। व्यक्ति को सुख शान्ति की प्राप्ति होती है।इस माह कुंवारी कन्या को पवित्र नदी में नहाने से मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।


नानक गजवानी ने बताया कि पूरे माह पिपलेश्वर महादेव मन्दिर में सुबह 6 बजे सीमा राजू शर्मा, लाज तुलस्याणी, किरण, नीलम मगनानी, कविता, लता प्रितमानी, काजल रानी, कविता नवानी, ज्योति  रामनानी, ईश्वरी भगतानी वंशिका धनवानी व अन्य स्थानीय महिलाओं की उपस्थिति में कथा की जाती हैं। रविवार को 108 दीप जलाकर ग्यारस से पूर्णिमा तक चलने वाले दीपदान का आरंभ किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ