Ticker

6/recent/ticker-posts

जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल मैन का दीपावली स्नेह मिलन संपन्न


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल मैन का दीपावली स्नेह मिलन बुधवार को जोलीवुड में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आगाज़ ग्रुप की अध्यक्ष रूपश्री ने सभी को चंदन का तिलक लगाकर किया।  परंपरानुसार णमोकार मंत्र का सामूहिक पाठ किया गया। तत्पश्चात पुष्कर की प्रकृति की वादियों में पाश्चात्य धुनों पर डीजे के साथ रंगारंग प्रस्तुतियां हुई। कार्यक्रम अत्यंत मनोरंजक एवं बेहतरीन था। कार्यक्रम के आयोजन में जोली व गुंजन जोली का भरपूर सहयोग रहा । कार्यक्रम में आशीष व प्रियंका बोहरा ने अत्यंत मनोरंजक गेम्स खिलाए। रौनक एंड ऑर्केस्ट्रा पार्टी ने अपने मधुर संगीत में पुराने गानों से कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए। सभी ग्रुप सदस्यों ने भरपूर आनंद लिया।


साक्षी जैन ने छाल तिलक सब छीनी रे मोसे नयना मिलाइके गाने पर बेहतरीन डांस परफॉरमेंस दी।  मनोज ने .. गाना चंदन सा बदन चंचल चितवन... प्रस्तुत किया। स्वरलहरियों के बीच शुभ-लाभ पर्ची गेम भी खेला गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय इनाम दिया गया। सामूहिक घूमर डांस भी किया गया। कार्यक्रम में करीब 60 जोड़ों सहित बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम आयोजक रूपश्री व मनोज मोडासिया साथ ही जॉलीवुड परिवार को धन्यवाद के साथ ही अंत में उपाध्यक्ष प्रदीप पाटनी एवं सचिव सुनील दोषी ने सभी का आभार जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ