Ticker

6/recent/ticker-posts

अन्तर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस, महिलाओं पर अत्याचार रोकने का किया आह्वान


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं पर अत्याचार रोकने का आह्वान किया गया।

वन स्टॉप सखी केन्द्र की प्रबन्धक दुर्गा माहिच ने बताया कि महिला अधिकारिता विभाग तथा वन स्टॉप सेन्टर सखी के संयुक्त तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं के विरूद्ध हिंसा एवं अपराध की रोकथाम का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक भवन बावड़ी पाडा अलवर गेट पर हुआ। उपस्थित महिलाओं को महिला हिंसा उन्मूलन संबंधित जानकारी दी गई। वन स्टॉप सेन्टर की कार्य प्रणाली और महिलाओं से संबंधित कानूनों की जानकारी भी दी गई। इसके अतिरिक्त घरेलू हिंसा से महिलाओं का सरंक्षण अधिनियम-2005, कार्य स्थल पर यौन उत्पीडन, पोक्सो आदि के विषय में भी जानकारी देते हुए महिलाओं को सुरक्षा उपलब्ध कराने वाले विभागों की जानकारी दी। महिलाएं विभागों से विषम परिस्थियों में सम्पर्क कर मदद ले सकें।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद लक्ष्मी रायपुरिया, सरंक्षण अधिकारी रामकिशोर खदाव एवं जगदीश चौधरी तथा सीफार संस्था के रामेश्वर उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ