Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल बुधवार 17 नवंबर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की संभावना है। भाइयों की मदद मिलेगी। संपत्ति के कार्य अनुकूल रहेगें। धन लाभ के योग अच्छे है। लेनदेन में  सावधानी रखें।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपके कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। 

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

शुभ कार्यों में संलग्न होने से सम्मान प्राप्त होगा। बेरोजगारी दूर होगी। व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। धन की आवक बनी रहेगी। प्रतिष्ठा बड़ेगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

विकास के कार्यों को बल मिलेगा। भागीदारी के प्रस्ताव आएंगे। दिनचर्या नियमित रहेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नए मित्र बनेंगे। निवेश लाभदायक रहेगा। नौकरी अनुकूल रहेंगी। 

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी। व्यापार में कार्य का विस्तार होगा। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। 

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं। उलझनों से मुक्ति मिलेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

दु:खद समाचार मिलेगा। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। प्रयासों में सफलता के योग कम हैं। परिवार में कलेश का माहौल रहेगा। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। निवेश लाभकारी रहेगा। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज 

आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी। अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कोर्ट-कचहरी के काम निबटेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। संतान के कार्यों से समाज मे प्रतिष्ठा बड़ेगी। मान-सम्मान मिलेगा। शुभ समय।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है। नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। धन लाभ होंगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा। नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा। रुके कार्य बनेंगे। धन प्राप्ति होगी। समय उत्तम रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ