Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल बुधवार 10 नवंबर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने काम से काम रखें। दूसरों के विश्वास में न आएं। परिवार में तनावपूर्ण माहौल रह सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद न करें।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। समाज में आपके कामों को महत्व प्राप्त हो सकेगा। 

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कुसंगति से हानि होगी। फालतू खर्च बढ़ेंगे। कर्ज लेना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति खराब होगी। आवेश में कोई कार्य नहीं करें। विवेक का प्रयोग करें। कारोबार अच्छा चलेगा। राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। 

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

रुका हुआ धन मिलेगा। अधूरे काम समय पर होने से उत्साह बढ़ेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। चोट व रोग से बचें। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लाभदायक समाचार मिलेंगे। कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। संत-समागम होगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट शुभ रहेगा। भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। स्थायी संपत्ति के मामले सुलझेंगे। मित्रों की मदद मिलेगी। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कम प्रयास से काम बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। रुके धन की प्राप्ति होगी। धन लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। नए संबंधो के प्रति सतर्क रहें। परिवार से संबंध घनिष्ठ होंगे।   

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

कानूनी बाधा दूर होगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। कार्य में भागीदार सहयोग करेंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय बनी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

यात्रा के अच्छे फल मिलेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। आमदनी में वृद्धि होगी। प्रसिद्धि में इजाफा होगा। नौकरी में उन्नति के योग हैं। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

भागदौड़ के बाद सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि संभव है। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेगा। भेंट-उपहार मिलने के योग है। पारिवारिक सुख बढ़ेगा। 

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे। भूमि-भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी। कारोबारी लाभदायक सौदे होंगे। आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। नए कार्य में भाग लेने के योग हैं। व्यापार में भागीदार सहयोग करेंगे। विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ