Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल मंगलवार 9 नवंबर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

रोजगार‍ मिलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। मिलनसारिता प्रवृत्ति जीवन में आनंद का संचार करेगी। कई दिनों से रुका पैसा मिल सकेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने की संभावना है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना है। प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। योजना फलीभूत होगी। मेहनत का फल मिलेगा। धन प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा बड़ेगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। सावधानी व सतर्कता से व्यापारिक अनुबंध करें। निवेश लाभकारी रहेगा। आय में व्रद्धि संभव है। धन लाभ होगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। 

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। महत्व के कार्य को समय पर करें। कार्य की प्रशंसा होगी। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

शांति से वाद-विवादों से निपट सकेंगे। नए विचार पर चर्चा होगी। स्वयं की प्रतिष्ठा के अनुरूप कार्य हो सकेंगे। संपति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। व्यापारिक लाभ होगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। रुका कार्य होने से प्रसन्नाता होगी। आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी। परिवार के कार्यो पर ध्यान देना जरूरी है।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कानूनी अड़चन दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। योजनाएं बनेंगी। उच्च वर्ग में विशेष सम्मान प्राप्त होगा। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। लापरवाही न करें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। जायदाद संबंधी समस्या सुलझने के आसार बनेंगे। आज का दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। परिश्रम का फल अनुकूल मिलेगा। परिजनों के सुविधाओं की ओर ध्यान दें।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम मे मन नही लगेगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। आय में कमी रहेगी। खर्चों में कमी करने का प्रयास करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ