Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल मंगलवार 30 नवंबर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

रुके कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ होगा। धन प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

फालतू खर्च होगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेगा। वाणी नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। जमानत के कार्य टालें। मित्रों की मदद से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

पुराने मित्र मिलेंगे। अच्‍छी खबरें मिलेंगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आपकी बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान होगा। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। नए कामों में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। धन लाभ के योग अच्छे है। आय में वृद्धि संभव है। समय उत्तम है।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

योजना फलीभूत होगी। कार्यसिद्धि होगी। आत्मविश्वास बढ़ने से व्यापारिक लाभ अधिक होने के योग हैं। लापरवाही से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएँ। यात्रा में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यापार–व्यवसाय अच्छा चलेगा। नए कार्यों में लाभ होगा। आपको अपने कर्म पर विश्वास रखते हुए कार्य करना चाहिए। परिवार की तरक्की होगी। शुभ समय।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। दिन प्रतिकूल रहेगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

रुका पैसा प्राप्त होने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। निवेश अनुकूल रहेगा। आय बनी रहेगी।  माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिन प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज 

नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। मेहनत सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। बड़े लोगों से भेंट होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

यात्रा सफल रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। समय अनुकूल है।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

बुद्धिमानी से रुके हुए काम पूरे होंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। संपति के सौदे लाभकारी रहेंगे। आय बड़ेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में रुचि बड़ेगी। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। आय बड़ेगी। रचनात्मक कामों का प्रतिफल मिलेगा। पूर्व में किए गए कार्यों का शुभ फल प्राप्त होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ