Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल मंगलवार 2 नवंबर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा
 

भूमि-भवन की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। संतान की प्रगति होगी। सुख के साधन जुटेंगे। पारिवारिक स्थिति आनंददायक रहेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। अधूरे काम समय से पूरे होने के योग हैं। नए कार्यों से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। धन लाभ होगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। 

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। भेट-उपहार की प्राप्ति होगी। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा। 

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

व्यापार में अड़चनें आने से मनोबल में कमी आ सकती है। किसी पर अत्यधिक भरोसा न करें। वाहन का प्रयोग सावधानी से करे। चोट व दुर्घटना से बचें। जोखिम के कार्य टालें।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

प्प्रयास सफल रहेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। काम-धंधे में सफलता के शुभ संकेत है। धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

यात्रा शुभ रहेगी। लेनदारी वसूल होगी। कारोबार के क्षेत्र में विशेष लाभ का योग है। आर्थिक उन्नति होगी। सामाजिक उत्तरदायित्व की पूर्ति करेंगे। ईश्वर के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

व्यावसायिक संबंधी समस्या का समाधान हो सकेगा। पुरुषार्थ का पूर्ण फल मिलेगा। बाहरी सहायता से काम होगा। संतान से संतोष रहेगा। समय की अनुकूलता रहेगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

दु:खद समाचार मिल सकता है। दौड़धूप अधिक होगी। यात्रा में सावधानी रखें। लापरवाही न करें। परिवार की परेशानी का हल संभव है। भागीदारी के कामों में सफलता मिलेगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

अतिथियों का आवागमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभा सकेंगे। पारिवारिक सुख-शांति रहेगी। जोखिम के कार्य टालें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

संतान की गतिविधियों पर नजर रखना होगी। कामकाज का बोझ बढ़ने से व्यापार पर विपरीत असर होगा। वाद-विवाद से दूर रहें। जोखिम के कार्य बिलकुल न करें। जल्दबाजी न करें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। रोमांस में सफलता मिलेगी। भेट-उपहार की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में उपलब्धि हासिल होने के योग हैं।  

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

यात्रा मनोरंजक रहेगी। सोच-समझकर कार्य करना लाभप्रद रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखना चाहिए। व्यापार में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ