Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल मंगलवार 16 नवंबर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

कानूनी अड़चन दूर होगी। पिता का स्वास्थ्य संतोष देगा। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी। आय बनी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

पार्टी-पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पठन-पाठन में रुचि बड़ेगी। कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा प्राप्त कर पाएँगे।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर होगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। कामकाज की जिज्ञासा बड़ेगी। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

मित्रों की मदद से समस्या का समाधान होगा। रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करें। समय का सदुपयोग होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। शारीरक कष्ट से बाधा संभव है। काम के प्रति लापरवाही न करें। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। किसी बात पर मतभेद की सँभावना है।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आर्थिक योजनाओं में धन का निवेश होगा। प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। मान-सम्मान मिलेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कुसंगति से हानि होगी। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी। दांपत्य जीवन मे मनमुटाव होगा। पारिवारिक समस्याएं सूझबूझ से निपटाएं। क्रोध न करें।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

कार्यसिद्धि होगी। नए अनुबंध हो सकते हैं। उचित मार्गदर्शन लेना जरूरी  होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान बड़ेगा। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

अपनी योग्यता के अनुरूप कार्य करें। व्यापार में लाभ होने के योग है। निवेश अनुकूल रहेगा। धन लाभ के योग अच्छे है। धार्मिक कामों में रुचि बड़ेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

प्रयास सफल रहेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा। व्यापारिक गोपनीयता भंग न करें। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा। आशानुरूप स्थिति बनेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

भूमि-भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार मिलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। संतान को अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कानूनी अड़चन दूर होगी। कामकाज की जिज्ञासा बड़ेगी। मनोरंजन के अवसर उपलब्ध होंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ